फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सेक्टर प्रमुख की पिटाई कर रकम लूटी, कोतवाली गेट पर लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सेक्टर प्रमुख की पिटाई कर रकम लूटी, कोतवाली गेट पर लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सलेमपुर। भाजपा मझौलीराज-सहजौर मंडल के सेक्टर प्रभारी की पिटाई कर मनबढ़ों ने पचास हजार रुपये और सोने की चेन लूट ली। इससे नाराज सेक्टर प्रभारी के समर्थकों ने शनिवार को कोतवाली गेट पर प्रदर्शन किया। आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद चौकी प्रभारी ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

मझौलीराज वार्ड संख्या 6 निवासी मनोज कुमार चौरसिया मझौलीराज-सहजौर मंडल के सेक्टर प्रभारी हैं। वह एक मसाला कंपनी में काम करते हैं। शुक्रवार की रात तकरीबन 8 बजे वह कंपनी के वाहन से वसूली कर घर जा रहे थे। नगर के ओवर ब्रिज पर सामने से आ रहे पिकअप ने उनके वाहन को चपेट में ले लिया। उन्होंने विरोध किया तो पिकअप चालक व उसके भाई ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी और पास में रखे पचास हजार रुपये और सोने की चेन लूट ली। रात में ही पीड़ित ने मझौलीराज के चौकी प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के बजाय मनबढ़ों को बचाने में जुट गई। इससे नाराज भाजपा नेता मझौलीराज-सहजौर मंडल के अध्यक्ष संजय दुबे के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे। कोतवाल को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद कोतवाली गेट पर प्रदर्शन किया। कोतवाल ने जांच के लिए टीम लगा दी। इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने कहा कि मारपीट हुई है। तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। लूट की सूचना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें