बालिका के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
बघौचघाट। स्थानीय थानाक्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गांव के समीप मक्के के खेत में गई ग्यारह वर्षीय बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम ग्यारह वर्षीय बालिका शौच के लिए गांव के नजदीक मक्के के खेत में गई थी। उसी गांव का निवासी एक युवक उसे गन्ने के खेत में खींच ले गया और जबरदस्ती की। रोते हुए पीड़िता घर पहुंची और अपनी मां से सारी बात बताई। पीड़िता की मां आरोपी के घर गई और उससे पूछा। इस पर आरोपी खिन्न हो गया और गाली देते हुए मारने-पीटने की धमकी देखर भगा दिया। पीड़िता की मां थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप राय ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।