फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में पार्टी की जीत पर आप कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में पार्टी की जीत पर आप कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
विज्ञापन

देवरिया। पंजाब में पार्टी की जीत पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहर के सुभाष चौक पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष हरिनारायण चौहान ने कहा कि केजरीवाल का दिल्ली मॉडल अन्य प्रदेशों में भी सफल हो रहा है। अब सिर्फ विकास के मुद्दों पर चुनाव होगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में पार्टी अपने मुद्दों को ठीक से समझा नहीं पाई। जिसके चलते नतीजा उलट रहा। आगामी चुनावों से पहले हम संगठन को मजबूत कर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत अन्य दलों को स्वच्छ राजनीति के लिए मजबूर करेगी। सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि यह आम आदमी की जीत है। इस दौरान अशोक कुमार गुप्त, राकेश कुमार तिवारी, शैलेष चौहान, उमेश यादव, सुदर्शन निषाद, सोनू कुमार, रिजवान अंसारी, जयप्रकाश यादव, सुरेश अग्रवाल, जयप्रकाश यादव, विरेंद्र गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद निषाद, उदयभान राव, अरविंद उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें