फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बधाई स्वीकार करने में गुजरा विधायकों का पहला दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बधाई स्वीकार करने में गुजरा विधायकों का पहला दिन
विज्ञापन

देवरिया। जिले की सातों सीटों पर केसरिया की जीत के बाद भाजपा नेता गद्गद है। शुक्रवार को नव निर्वाचित विधायकों का पहला दिन बधाई स्वीकार करने एवं वोटों के आंकलन में ही गुजरा। कुछ विधायक घर में थकान मिटाई, तो कुछ सुबह होते ही लखनऊ के लिए निकल लिए। नवनिर्वाचित विधायकों का पहला दिन बधाई स्वीकार करने में गुजरा।
बृहस्पतिवार की देर शाम जीत का प्रमाण पत्र मिलने के बाद खुशी में डूबे सभी विधायक देर रात तक कार्यकर्त्ताओं के साथ अबीर गुलाल लगाते रहे। फोन पर लोगों की बधाई स्वीकार किया और खुद फोन कर आभार जताया। रात में थकान तो सभी ने घर पर ही मिटाई। लेकिन सुबह होते ही मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय निर्धारित हो जाने की वजह से देवरिया सदर विधायक शलभ मणि लखनऊ के लिए निकल लिए। पथरदेवा विधायक सूर्य प्रताप शाही और रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया भी अलग-अलग समय पर लखनऊ निकल लिए। उधर, सलेमपुर की विधायक विजय लक्ष्मी गौतम के हनुमान मंदिर आवास पर शहर एवं ग्रामीण अंचल के लोगों की भीड़ बधाई देने के लिए जुट र्गइं। बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका सुबह पांच बजे ही फ्रेश होकर दरवाजे पर बैठ गए। लोगों के आने-जाने का दौर शुरू हो गया। भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर, रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद को बधाई देने के लिए सुबह छह बजे से ही लोग पहुंचने लगे थे। कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न संगठनों के लोग मिठाई और फूल लेकर विधायकों के घर पर पहुंच कर जीत की बधाई दी। जो नहीं पहुंचे वह फोन पर ही बधाई दे रहे थे।
विज्ञापन

क्षेत्र का विकास होगी प्राथमिकता : शाका
शुक्रवार को बकुची में लोगों की बधाई स्वीकार करने के बाद दीपक मिश्र शाका सलेमपुर सांसद आवास गए। सांसद ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष भाजपा अंतर्यामी सिंह से भी उन्होंने मुलाकात की।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास होगा। योगी का बुलडोजर जरूरत पड़ी तो बरहज में भी गरजेगा। इसके बाद वह मरकड़ा, दोहनी, कसिली, मगहरा आदि गांवों का भ्रमण किया।
आया सीएम का बुलावा तो लखनऊ निकल गए शलभ
सीएम के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। एक लाख छह हजार से अधिक मत उन्हें मिले हैं। उन्होंने कहा है कि देवरिया से प्रचंड आशीर्वाद मिलने के बाद यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर देवरिया के विकास के लिए उनका शुक्रवार को आशीर्वाद लिया। देवरिया के विकास को लेकर महराज जी से चर्चा हुई। विकास के प्रयास जल्द ही दिखने लगेगा।
अलग दिखेगा विधानसभा क्षेत्र में विकास
भाटपाररानी के विधायक सभाकुंवर के आवास पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। संभाकुंवर कई गांवों में गए जहां लोगों से मिलकर आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाटपाररानी में आजादी के पहली बार कमल खिला है। यहां विकास भी ऐसा होगा जो अन्य विधानसक्षा क्षेत्रों से अलग दिखेगा।
प्लानिंग से होगा विकास कार्य
सलेमपुर की विधायक विजय लक्ष्मी गौतम के आवास पर सुबह छह बजे लार के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू पहुंच गए। उन्होंने बूके देकर स्वागत किया। मेडिकल कारोबार अशोक मणि त्रिपाठी, भाजपा नेता दिनेश गुप्ता, अवधेश यादव, अतुल प्रताप सहित कई लोगों ने जीत की बधाई दी। कार्यकर्त्ताओं को फोन कर विजय लक्ष्मी ने चुनाव में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। फिर सलेमपुर समता निवास पर सांसद रवींद्र कुशवाहा के बुलावे पर पहुंचीं, जहां उनका स्वागत कर बधाई दी गई। क्षेत्र में जगह-जगह लोगों ने अपने विधायक का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विकास का खाका तैयार कर प्लानिंग के तहत विकास कार्य कराए जाएंगे।
जयप्रकाश निषाद बोले: कार्य करने के लिए मिला जनादेश, आराम हराम
रुद्रपुर। जयप्रकाश निषाद लक्ष्मीपुर आवास पर जनता का अभिवादन स्वीकार करने के बाद क्षेत्र में निकल गए। खुली गाड़ी में राज्यमंत्री दिनभर क्षेत्र भ्रमण करते रहे। उन्होंने कहा है कि जनता की सेवा में कोई कोताही नहीं होगी। जनसेवक के लिए आराम हराम है।
विज्ञापन

सुबह सात बजे की महिला कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। महिलाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके गाड़ियों का काफिला इंदुपुर चौराहे पर पहुंचा। वहां से समर्थकों के साथ करमेल, सुदामा चौराहा, बांकी, बढ़या बुजुर्ग, झिरूआ चौराहा, जोकहा खास, कोइलगढ़हा इमिलिहा, फत्तेपुर गांव होते हुए पकड़ी बाजार चौराहे पर पहुंचे। वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पकड़ी चौराहे से राज्यमंत्री का काफिला मदनपुर होते हुए भभौली से रुद्रपुर पहुंचा। उन्होंने कहा है कि जनता की सेवा में कोई कोताही नहीं होगी। जनसेवक के लिए आराम हराम है। पांच साल तक जनता से मिलना-जुलना जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें