संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। बाजार से पैदल घर जा रहे एक युवक की जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मनबढ़ युवकों ने पिटाई कर दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नदावर गांव निवासी सुशील कुमार (27) रेलवे स्टेशन से किसी से मोबाइल पर बात करते हुए पैदल घर जा रहा था।
आजाद चौक के पास मनबढ़ किस्म के युवकों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। परिजनों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के परान छपरा गांव निवासी अर्जुन यादव व नदौली गांव निवासी रोहित यादव व विकास कुशवाहा पर जान से मारने की धमकी, मारपीट, एसी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि तहरीर के मुताबिक केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।