फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ठेला व्यापारियों के लिए बनाया जाएगा नया बाजार

Sun, 25 May 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- ओवर ब्रिज के नीचे अस्थाई दुकान को हटाने के बाद तहसील प्रशासन ने नगर पंचायत की भूमि को की है चिंहित
विज्ञापन

- नगर पंचायत कार्यालय के समीप स्थित खाली पड़ी सरकारी भूमि पर ठेला व्यापारियों को स्थाई दुकान आवंटन करने की तैयारी

- एसडीएम दफ्तर में 20 से अधिक ठेला व्यापारियों ने जमा कर चुके हैं अपना आवेदन, 31 लोगों को ओवर ब्रिज के नीचे से कराया गया था खाली
- तहसील प्रशासन की पहल को बाजार के दुकानदारों ने बताया सराहनीय, ओवर ब्रिज के नीचे वाहन पार्किंग बनाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। ठेला व्यापारियों को स्थाई दुकान आवंटन करने और शहर में नई बाजार बसाने के लिए तहसील प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए छह दिन पहले तहसील प्रशासन ने सख्त तेवर दिखाते हुए गांधी चौक से ओवर ब्रिज के नीचे लगने वाली ठेले और चौकियों को हटा दिया था। जिसके बाद कुछ लोगों ने धरना प्रदर्शन के साथ एसडीएम और डीएम को पत्र देकर दोबारा दुकान लगाने की मांग की। वहीं ठेला व्यापारियों के परेशानी को देखते हुए एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने खुद जमीन की तलाश शुरू कर दी। नगर पंचायत कार्यालय के समीप सरकारी भूमि मिलने के बाद ठेला व्यापारियों के लिए स्थाई दुकान आवंटन करने के साथ नई बाजार बसाने के लिए पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर आवेदन जमा करना शुरू कर दी है। जिसमें अबतक 20 से अधिक लोगों ने आवेदन जमा कर दिए हैं।

सलेमपुर में जाम की झाम से लोगों को निजात नहीं मिल रहा है। जितनी सड़क चौड़ी और ठीक हो रहीं हैं उतने ही दुकानदारों में अतिक्रमण करने की होड़ लगी हुई है। बस स्टैंड, सोहनाग मोड़ तो वाहन चालकों व दुकानदारों की मनमानी चलते जाम का पिक प्वाइंट बन चूका है। वहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी चौक से रेलवे स्टेशन को जाने वाली सड़क पर राहगीरों को सुबह 5:00 बजे से लेकर 11:00 तक चलना मुश्किल हो जाता है। जाम की समस्या के चलते अक्सर लोगों की ट्रेन ने छूट जाती हैं। इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए नगर पंचायत के साथ तहसील प्रशासन ने 17 मई को ओवर ब्रिज के नीचे लगे ठेके और चौकी के दुकानदारों को खाली करा दिया। जिसके बाद ठेला व्यापारियों ने एसडीएम और डीएम को पत्र देकर उसी स्थान पर दुकान लगाने की बात पर अड़े हैं। जबकि एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने ठेला व्यापारियों के स्थाई दुकान आवंटन करने के लिए नगर पंचायत कार्यालय के बगल में भूमि चिंहित कर पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर आवेदन लेना शुरू कर दी हैं। एसडीएस दिशा श्रीवास्तव ने कहा कि ठेका व्यापारियों को उजाड़ा नहीं गया है, जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन यह कदम उठाया है। ठेला व्यापारियों के लिए स्थाई दुकान आवंटन किया जा रहा है। इसके लिए नगर पंचायत कार्यालय के समीप सरकारी भूमि को चिंहित कर लिया गया है। 20 से अधिक दुकानदार अपना आवेदन भी दिए हैं। जो ठेका व्यापारी आवेदन करता है उसे भूमि आवंटित की जाएगी। ठेला व्यापारियों को कोई परेशानी नहीं है, दबंगई के बल पर ओवर ब्रिज के नीचे चौकी रखने वालों की अब दलाली बंद हो गई है तो उनको परेशानी तो होगी। इसमें दखल डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें