फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार

Sat, 05 Apr 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
महुअवा में चलती कार में लगी आग।
विज्ञापन
सोहनपुर। बनकटा थाना क्षेत्र के सुंदरपार महुववा गांव के पास बिहार में चलती कार में आग लग गई। कार चंद मिनटों में जल गई। चालक की सूझबूझ से कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के बसावन चक गांव के रहने वाले ओमकार पांडेय भाई प्रवीन के साथ बृहस्पतिवार की देर रात किसी कार्य से कार लेकर मैरवा बिहार जा रहे थे। सुंदरपार से बिहार में प्रवेश करते ही अचानक कार में आग लग गई। चालक अपने तरफ का गेट खोल कर भाग निकला, मगर बाएं तरफ का गेट लॉक हो गया। बगल में बैठे उनके भाई भी चालक की तरफ के दरवाजे से बाहर निकले। मौके पर पहुंची मैरवा पुलिस व फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। थानाध्यक्ष मैरवा भरत शाह ने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें