बरहज। क्षेत्र के करुअना-मगहरा मार्ग पर खुदियां पाठक गांव के निकट शुक्रवार को बाइक सवार कुछ मनबढ़ों ने ई-रिक्शा चालक और करुअना निवासी अजय चौहान को मारपीट कर घायल कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए ले जाया गया।
ई-रिक्शा चालक अजय चौहान करुअना चौराहे से सवारी भरकर मगहरा की ओर जा रहे थे। लोगों के अनुसार वह गाड़ी लेकर अभी खुदियां पाठक गांव के निकट पहुंचे थे। इसी बीच कुछ मनबढ़ों ने घेर लिया और मारपीट करने लगे। जिससे ई-रिक्शा में सवार लोगों में खलबली मच गई। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।