फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लबकनी में ततैया के काटने से ठेला व्यवसायी की मौत

विज्ञापन
बरहज के लबकनी ईश्वर गांव में हड्डा काटने से युवक की मौत पर दरवाजे पर जुटी भीड़ और रोते-बिलखते परिज? - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
लबकनी में ततैया के काटने से ठेला व्यवसायी की मौत
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के लबकनी ईश्वर गांव निवासी और ठेला व्यवसायी सतेंद्र यादव (30) पुत्र चंद्रभान यादव की ततैया के काटने से मौत हो गई। पांच दिन पूर्व वह पंचायत भवन के पीछे बांस काटने गया था। जहां ततैया के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया था।
विज्ञापन

लबकनी ईश्वर गांव निवासी सतेंद्र यादव पांच दिन पूर्व पंचायत भवन के पास बांस काटने गया था। लोगों का कहना है कि वह बांस काट रहा था। इसी बीच ततैया के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए ले जाया गया था। जहां से वह घर पर आ गया था। परिजनों का कहना है कि शनिवार की सुबह उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसे इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। सतेंद्र की मौत से पत्नी सीमा देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। जानकारी होने पर दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गई। इकलौती पुत्री शिवांगी को देख सभी ईश्वर को कोस रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें