खुखुंदू। थाना क्षेत्र के चार अलग-अलग गांवों में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने 14 लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से हिरासत में लेकर कार्रवाई की है। पुलिस प्राथमिकी भी दर्ज करने की तैयारी में है।
महाराजपुर में आपसी विवाद में लाल साहब कन्नौजिया और धर्मेन्द्र कन्नौजिया के बीच मारपीट हो गई। दोनों तरफ से तीन-तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष के लाल साहब, उमाशंकर कन्नौजिया, दूसरे पक्ष से धर्मेंद्र और गोविंद कन्नौजिया को हिरासत में ले लिया। वहीं सठियांव गांव में भूमि विवाद में हुई मारपीट में पुलिस ने धर्मात्मा कुशवाहा, शैला देवी, इंदू देवी, दूसरे पक्ष से उमेश कुशवाहा, विकास कुशवाहा,अंजली कुमारी को हिरासत में ले लिया।
पिपरपाती में भूमि बंटवारे को लेकर दो पक्षों में जमकर बवाल हो गया। पुलिस ने हसीना, सितारा, दूसरे पक्ष से सुहेल अब्बासी और गुड़िया को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया गया है।