फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जुड़वा मासूम बहनें झोपड़ी में सो रही थीं, एक उठकर बाहर आ गई, आग लगने से दूसरी जलकर हो गई खाक

Tue, 23 Apr 2024 06:04 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
इसी झोपड़ी में सो रही थी ये नन्हीं मासूम। झोपड़ी जलने के साथ मासूम की भी जलकर मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के पड़री गांव में सोमवार को एक झोपड़ी में अचानक लग आग में तीन वर्ष की मासूम की जलकर मौत हो गई। वहीं, बगल का एक घर भी जलकर खाक हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम हरिशंकर लाल, नायब तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों ने परिवार के लोगों को सांत्वना देने के साथ ही आर्थिक मदद किया।

विज्ञापन




झोपड़ी के अंदर सो रही दूसरी बहन बाहर निकल गई, जिसेस उसकी जान बच गई। पड़री गांव के देवानंद का परिवार दोपहर में आराम कर रहा था और बच्चे खेल रहे थे। कुछ लोग  घर पर भी थे। देवानंद की दोनों बेटी झोपड़ी में सो रही थी। उसी समय अचानक झोपड़ी में आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि परिवार के लोग के साथ दूसरी मासूम बच्ची प्रीति बाहर निकल गई और प्रिया अंदर ही सोई रह गई। प्रिया के अंदर होने की किसी को भनक नहीं लगी। जब लोगों ने आग को बुझाने में सफलता पाई और प्रिया की तलाश शुरू हुई तो प्रिया उसी में झुलस गई थी।

जिसके बाद स्वजन इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए, जहां ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। यह सुन गांव के लोगों के साथ परिवार के लोगों की भी आंखें भर आई ।

बेटी के शव देख बेहोश हो रही थी माँ पूनम
बेटी के शव को देख पूनम बेहोश होकर मौके पर ही गिर गई। गांव के लोगों ने पानी का छींटा मारकर होश में लाया, लेकिन पूनम अपने बेटी के खोने के गम को सहन नहीं कर पा रही थी और अपने गोद में जली बच्ची का शव लेकर रोते-रोते बेहोश हो जाती। पूनम को रोता देख वहां मौजूद जवार के लोगों की आंखें भर गई थी ।

एसडीएम ने किया आर्थिक मदद
घटना स्थल पर पहुँचे एसडीएम भाटपाररानी हरिशंकर लाल ने पीड़ित परिवारो को कोटेदार से राशन  का प्रबंधन किया गया । एसडीएम ने बताया घटना दुःखद है । पीड़ित परिवार को हर प्रकार की मदद कराया जाएगा ।








 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें