फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भोजन बनाते समय कंपोजिट विद्यालय में लगी आग, जानिए शिक्षक और बच्चों ने बचाव में क्या किया

Mon, 22 Apr 2024 01:28 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देवरिया कंपोजिट विद्यालय में आग लगने के बाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया के सलेमपुर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय निजामाबाद में सोमवार की सुबह करीब 11 बजे भोजन बनाते वक्त सिलेंडर में आग पकड़ लिया। यह देख शिक्षक, रसोईया समेत बच्चें स्कूल छोड़कर भाग निकले। शोर मचाने पर आस पास के लोग पहुंचे, लेकिन सिलेंडर में आग पकड़ने की जानकारी मिलते ही कोई आगे नहीं बढ़ रहा था।

विज्ञापन


इसी बीच कोतवाल उमेश कुमार बाजपेई मौके पर पहुंच गए। आग की लपट देख खुद मोर्चा संभाला। गीला बोरा लेकर किचन में घुस गए और सिलिंडर में लगी आग पर काबू पाया, जिसके बाद शिक्षक और बच्चें स्कूल में आए और पठन पाठन शुरू हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें