फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण में अनुपस्थित मिले 95 मतदान कार्मिक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षण में अनुपस्थित मिले 95 मतदान कार्मिक
विज्ञापन

देवरिया। विधानसभा कराने के लिए मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण रविवार को टाउन हाल स्थित इंदिरा गांधी बालिका इंटर कालेज एवं एसएसबीएल इंटर कालेज में हुआ। दो पालियों में कार्मिकों को ईवीएम के संचालन के बारे में जानकारी दी गई। पीठासीन अधिकारी को स्टेशनरी दी गई। मतदान अधिकारी द्वितीय एवं तृतीय को आयुष कीट उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में 15 पीठासीन अधिकारी, 23 मतदान अधिकारी प्रथम, 19 मतदान अधिकारी द्वितीय एवं 38 मतदान अधिकारी तृतीय अनुपस्थित मिले। जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्रों में कार्मिकों को प्रशिक्षण स्थल पर ही बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करने की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण का सीडीओ रवींद्र कुमार व प्रेक्षक रूद्रपुर ने निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी (कार्मिक/प्रशिक्षण) ने बताया कि संबंधित विभागाध्यक्षों को आदेश दिया गया है कि वे अनुपस्थित कर्मचारियों को अपने स्तर से निर्देशित करें कि 21 फरवरी को प्रात: दस बजे उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करें। इस दिन भी अनुपस्थित मिलने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें