फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धक्का-मुक्की के बीच 343 केंद्रों पर 50,112 लोगों को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
धक्का-मुक्की के बीच 343 केंद्रों पर 50,112 लोगों को लगा टीका
विज्ञापन

देवरिया। धक्का-मुक्की के बीच मंगलवार को जिले में मेगा कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान शुरू हुआ। देर शाम तक निर्धारित लक्ष्य 46 हजार की तुलना में 50,112 लोगों को टीका लगा। सलेमपुर क्षेत्र के एक केंद्र पर महिलाओं ने आपस में मारपीट कर ली। अधिकतर केंद्रों पर कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं हुआ। लोगों को कतारबद्ध कराने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने वाला कोई नहीं था।
मेगा कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए जिले में 343 केंद्र बनाए गए थे। सुबह सात बजे से ही लोगों की भीड़ जमा होने लगी। शुरूआत में ग्राम प्रधान, सचिव, लेखपाल, परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवक दिखाई दिए। दिन चढ़ने के साथ अधिकतर केंद्रों से एक-एक कर गायब होते गए। दोपहर में सभी केंद्रों पर अफरातफरी का माहौल हो गया। रजिस्ट्रेशन से लेकर टीका लगवाने तक हर जगह धक्का-मुक्की होती रही।
विज्ञापन

वीरपुर प्रतिनिधि के अनुसार भलुअनी के बहोर धनौती में कोविड टीकाकरण के समय उस समय अफरातफरी मच गई। जब कुछ लोग लाइन तोड़कर टीका लगवाने लगे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी लाचार नजर आए। एसओ भलुअनी सुदेश शर्मा के मौके पर पहुंचने पर मामला शांत हुआ। सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने बताया कि 50,112 लोगों को टीका लगाया गया है।
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को लगा टीका
देवरिया। जनपद में आयोजित मेगा कोविड वैक्सीनेशन अभियान के तहत जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास केंद्र में विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस केंद्र पर भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को मिलाकर 150 का टीकाकरण हुआ। गत दिवस सैनिक बंधुओं की आयोजित बैठक में भूतपूर्व सैनिकों की ओर से जिलाधिकारी के समक्ष सैनिकों के टीकाकरण के लिए व्यवस्था की बात रखी गई थी। जिलाधिकारी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि आप सभी के लिए एक विशेष केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें