फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा कैंप में 394 कें द्रों पर 36157 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मेगा कैंप में 394 कें द्रों पर 36157 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में सोमवार को आयोजित मेगा वैक्सीनेशन कैंप में 36157 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में 394 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया। केंद्रों पर ऑन द स्पाट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई थी।
जनपद में जल्द अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने की कोशिश की जा रही है। इसके तहत सोमवार को मेगा कोविड वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। टीकाकरण केंद्र पर ऑन द स्पाट रजिस्ट्रेशन के इंतजाम किए गए थे। आधार कार्ड, मोबाइल ले जाने पर तत्काल पंजीकरण कर टीका लगाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के केंद्रों पर पहले जैसी भीड़ नहीं थी। लोग आ रहे थे और जल्द वापस हो जा रहे थे। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित केंद्र पर लंबी कतार रही। यहां विदेश जाने के लिए लोगों के साथ ही अन्य नागरिकों को भी वैक्सीन की डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में इन मोहल्लों में बनाया गया था केंद्र
देवरिया। मेगा कोविड वैक्सीनेशन कैंप के लिए शहर में बीस केंद्र बनाए गए थे। इसमें जिला अस्पताल के एमसीएच विंग, जिला महिला अस्पताल, न्यू पीएचसी चकियवा ढाला, सोमनाथ, रामनाथ देवरिया, नई कालोनी स्थित छोटा पार्क, गांधी विद्यालय नगर पालिका रोड, अबूबकर नगर दक्षिणी स्थित इकारा पब्लिक स्कूल, वार्ड नंबर 19 अबूबकर नगर उत्तरी, वार्ड नंबर चार सिंधी मिल कालोनी स्थित दलित बस्ती, होली एंजिल्स पब्लिक स्कूल, नई कालोनी दक्षिणी निकट डॉ. सतीश चंद्र, रामगुलाम टोला स्थित सुभाष विद्यालय, गुरूकुल अकादमी संकट मोचन गली, भीखमपुर, साकेत नगर स्थित मनीष श्रीवास्तव के घर के बगल में, रामनाथ देवरिया स्थित सुबाष, नन्हें पासवान के घर, चंद्रशेेखर आजाद प्राइमरी पाठशाला बांस देवरिया, हाटा रोड स्थित सिद्धि विनायक मैरेज हाल, वार्ड नंबर 13 तथा उमानगर मोहल्ला स्थित बुद्ध मंदिर परिसर में बने केंद्र पर टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें