मिश्रौली कोइलार गांव में जमीन के विवाद में मारपीट, छह लो घायल
भटनी। विवादित जमीन पर आवास बनाने पर दो पक्षों में सोमवार की सुबह मारपीट हो गई। छह लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी पर कराया गया। एक की स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दो आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
सकरापार ग्राम सभा के मिश्रौली कोइलार निवासी चंद्रदेव प्रसाद और कृष्ण मोहन प्रसाद के बीच जमीन विवाद है। न्यायालय में मामला विचाराधीन है। इन दिनों एक पक्ष को ग्राम सभा से आवास मिला है। आरोप है कि वह उसी जमीन पर सोमवार को आवास बनवाने लगा। दोनों ओर से कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में शुरू हो गई। एक पक्ष के चंद्रदेव (47), सुमन देवी (45), रमाशंकर (44), रोहित (23) व गोवर्धन (20) जबकि दूसरे पक्ष से संजय (22) घायल हो गए। रोहित को गंभीर चोट के चलते डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने संजय और छोटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बाबत एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि विवादित जमीन पर कब्जा जमाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। दो लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।