संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर तहसील परिसर में तहसीलदार न्यायिक न्यायालय के बगल के कमरे में बने स्ट्रांग रूम में रखे टैबलेट में 330 चोरी हो गया। इसकी जानकारी मिलान करने पर हुई। एसडीएम के निर्देश पर शनिवार की शाम को कोतवाली में तहरीर दी गई।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीओ सिटी, कोतवाल सदर तहसील में पहुंच कर जानकारी एकत्रित की।
शासन की योजना के तहत छात्रों को टैबलेट का वितरण किया जा रहा है। जिले को 15793 टैबलेट मिला था, जिससे तहसीलदार न्यायिक न्यायालय के बगल स्थित बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा गया था।
समय-समय पर कुछ का वितरण किया गया था। इधर विभिन्न कॉलेजों में 622 टैबलेट वितरण करने के लिए लिस्ट आई थी।
216 टैबलेट का वितरण किया गया। इसके बाद नायब नाजिर ने टैबलेट कम होने की सूचना ई-डिस्टि्रक्ट मैनेजर को दी गई, जबकि वहां कंप्यूटर में आन लाइन स्टाॅक और वितरण दर्ज था।
शुक्रवार को स्टॉक का मिलान किया गया तो मात्र 120 मिला, जबकि 330 गायब था। इसके बाद तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसडीएम सदर श्रुति शर्मा के निर्देश पर शनिवार की शाम तहसीलदार केके मिश्रा की तहरीर पर नायब नाजिर राकेश श्रीवास्तव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कुछ लोगाें को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
तहसील परिसर में बने स्ट्रांग रूम से चोरी गए टैबलेट के मामले में तहसीलदार की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच में पुलिस टीम लगी है। जल्द खुलासा हो जाएगा।