फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32,437 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
32,437 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार को जिले के 737 केंद्रों पर लक्ष्य 66,000 के स्थान पर 32,437 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें किशोर, युवा, 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन की प्रथम व द्वितीय डोज लगाई गई। वहीं हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर, 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की प्रीकाशन डोज लगाई गई।
कोविड संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। इसे देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग जल्द से जल्द अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का प्रयास कर रहा है। बृहस्पतिवार को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल स्थित एमसीएच विंग, जिला महिला अस्पताल बूथ, न्यू पीएचसी रामनाथ देवरिया, सोमनाथ, चकियवा पर टीकाकरण किया गया। इन केंद्रों पर प्रथम, द्वितीय व प्रीकाशन डोज लगाई गई। साथ ही 15 से 18 वर्ष के किशोरों का चिह्नित विद्यालयों में भी टीकाकरण हुआ। वहीं जिले के अन्य सीएचसी, पीएचसी पर भी टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 424 लोगों को वैक्सीन की प्रीकाशन डोज लगाई गई। इसमें हेल्थ केयर वर्कर 130, फ्रंट लाइन वर्कर 121 तथा 60 वर्ष से ऊपर के 173 लोग शामिल हैं। वहीं 4968 किशोर, 6593 युवा, 1612 बुजुर्ग तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र के 3015 को वैक्सीन की प्रथम तथा 15,825 लोगों को द्वितीय डोज लगाई गई। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि जिले में हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर, चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिको तथा 60 वर्ष से ऊपर के बीमार लोगों को, जिन्हें वैक्सीन का द्वितीय डोज लगे नौ माह हो चुका है, उन्हें प्रीकाशन डोज लगाई जा रही है। कहा कि किशोर, युवा, बुजुुर्ग, 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा द्वितीय डोज लगाई जा रही है। उन्होंने वंचित लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें