मेडिकल कॉलेज में 25 छात्रों ने लिया एमबीबीएस में दाखिला
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में दाखिला शुरू हो गया है। एमबीबीएस में प्रवेश के लिए समिति गठित की गई है। इसमें एक नोडल तथा चार सदस्य शामिल किए गए हैं। छात्र दाखिल के बारे में जानकारी करने पहुंच रहे हैं। वहीं बृहस्पतिवार को 25 छात्रों ने प्रवेश करा लिया। प्रवेश सात फरवरी तक होगा।
मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष में सौ छात्रों का प्रवेश लिया जाना है। इसके मद्देनजर दाखिला की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रदेश के कोटे से 85 तथा आल इंडिया काउंसिलिंग से 15 सीट पर दाखिला होगा। अब तक 82 छात्रों ने प्रदेश के कोटा तथा 15 छात्रों ने काउंसिलिंग से यह कॉलेज एलाट कराया है। प्रिंसिपल ने प्रवेश के लिए समिति गठित की है, जिसके नोडल अधिकारी एनाटामी विभाग के अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय पांडेय को बनाया गया है। प्रशासनिक भवन में प्रिसिंपल कार्यालय के समीप प्रवेश के लिए चेकलिस्ट रखी गई है। यहां तैनात गार्ड द्वारा छात्रों का नाम दर्ज किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को प्रवेश के लिए जानकारी करने के लिए 29 छात्र पहुंचे। इनमें से कुछ छात्रों का प्रमाण पत्रों की जांच समिति के सदस्यों ने की। प्रवेश के सामान्य वर्ग के छात्र को 36 हजार रुपये का तथा ओबीसी,एसटी वर्ग के छात्र को 27 हजार रुपये का डीडी जमा करना होगा। नोडल अधिकारी ने बताया कि 25 छात्रों का प्रवेश किया गया है।
ये हैं प्रवेश समिति में
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में दाखिला के लिए प्राचार्य ने प्रवेश समिति गठित की है। नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी एनाटामी विभाग के अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय पांडेय को सौंपी गई है। समिति के सदस्य के रूप में डॉ. अनिता रावत, डॉ. सोनू कुमार, डॉ. शालिनी गुप्ता व डॉ. देवप्रिया शामिल हैं।
ये हैं मेडिकल बोर्ड में
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में छात्रों के प्रवेश के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। इसमें मेडिसिन विभाग के डॉ. विजय गुप्ता,डॉ. विकास मल्ल, सर्जरी विभाग के डॉ. राकेश कुमार, डॉ. राहुल देव, नेत्र रोग विभाग के डॉ. प्रकाश कुमार, डॉ. श्रीकांत सिंह, रेडियोलॉजी विभाग के डॉ. टीएन झा, डॉ. शिशिर कुमार, माइक्रोबायोलॉजी के डॉ. राजीव किशोर सक्सेना, स्त्री रोग विभाग की डॉ. बबिता कपूर, डॉ. निहारिका तथा पैथालॉजी विभाग की डॉ. रितिका जायसवाल शामिल हैं।
मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रदेश व देश के विभिन्न क्षेत्रों के छात्रों ने दाखिला के लिए कॉलेज को एलाट कराया है। दाखिला के लिए छात्र आ रहे हैं। कुछ छात्रों का मेडिकल कराया जा रहा है। वहीं कुछ छात्रों ने प्रवेश ले लिया है। सात फरवरी तक प्रवेश की प्रक्रिया चलेगी। -डॉ. राजेश बरनवाल, प्राचार्य, महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज