फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के दो आरोपियों को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज हत्या के दो आरोपियों को जेल
विज्ञापन

तरकुलवा। बंजरिया गांव में सोलह दिन पूर्व हुई एक विवाहिता की मौत के मामले में दहेज हत्या के आरोपी दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चार अभी फरार हैं।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के बंजरिया गांव में बीते 17 अक्तूबर की दोपहर में अनीता (25) पत्नी रितेश का शव एक कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला था। इस मामले में मृतका के पिता गौरीशंकर गुप्ता ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें से पति रितेश एवं सास देवांती को पुलिस ने सोमवार की शाम को गांव के चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। वे दोनों घर से अपना सामान लेकर कहीं निकल रहे थे। इसी बीच किसी ने सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी को सूचना दे दी। उन्होंने आरोपियों को पुलिस टीम भेजकर गिरफ्तार करा लिया। थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि आरोपी पति एवं सास को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेजा गया है। शेष की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें