फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहज में विद्युत उपकेन्द्र का उदघाटन

विज्ञापन
बरहज तहसील परिसर में नए विद्युत उपकेन्द्र का उद्घाटन करते विधायक सुरेश तिवारी और अधीक्षण अभियंता एनके श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। नगर क्षेत्र में होने वाली बिजली समस्या से निजात के लिए शासन से प्रस्ताव को मंजूरी कराकर 132 केवीए के उपकेंद्र का स्थापना कराया जाएगा। इससे जनता को बिजली की समस्या से निजात मिलेगी। यह बातें क्षेत्रीय विधायक सुरेश तिवारी ने कही। वह बुधवार को तहसील परिसर में 33/11 केवीए विद्युत सब-स्टेशन के उद्घाटन के दौरान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 170 सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। इसमें करीब 44 सड़कें बन चुकी हैं। भलुअनी में गांधी चौक से महुई श्रीकांत, करुअना से मरकड़ा और कपरवार से नौतनवां तक डबल लेन की मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2022 तक क्षेत्र की सभी सड़कें अच्छी और मजबूत होगी। सर्वप्रथम विधायक और विशिष्ट अतिथि अधीक्षण अभियंता एनके श्रीवास्तव ने नारियल फोड़कर फीडर का उद्घाटन किया। अध्यक्षता अधिशासी अभियंता एमए गोयल और संचालन अवर अभियंता पुष्कर उपाध्याय ने किया। इस दौरान तहसीलदार वंशराज राम, सुनीता गुप्ता, एसडीओ शिवमनाथ तिवारी, जितेंद्र नाथ, अरविंद जायसवाल, राजन सिंह आदि मौजूद रहे।

20 घंटे मिलेगी बिजली आपूर्ति
जयनगर स्थित तहसील परिसर में बना 33/11 केवीए का नए उपकेंद्र से शहर और तहसील को 20 घंटे बिजली आपूर्ति मिलेगी। जबकि पुराने उपकेंद्र से देहात क्षेत्र जुड़ा रहेगा। ओवरलोड और लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी। तहसील स्तर पर समस्याओं की मानीटरिंग अधिशासी अभियंता करेंगे। जनवरी 2016 में विभाग की ओर से तहसील परिसर में विद्युत सब-स्टेशन शिलान्यास किया गया था। शासन ने उक्त सब-स्टेशन के लिए 647 करोड़ की मंजूरी दी थी। विद्युत माध्यमिक कार्यखंड गोरखपुर की देखरेेख में 1.5 एमवी का सब-स्टेशन बनकर दो साल में तैयार हुआ। नए उपकेंद्र के बनने से दो एसडीओ, चार अवर अभियंता के साथ अधिशासी अभियंता सचिन सिन्हा की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें