फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के 11 केंद्रों पर हुई पीजीटी परीक्षा, 1184 अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के 11 केंद्रों पर हुई पीजीटी परीक्षा, 1184 अनुपस्थित
विज्ञापन

देवरिया। एडेड स्कूलों में प्रवक्ता पद पर चयन के लिए लगातार दूसरे दिन जनपद के 11 केंद्रों पर दो पालियों में विभिन्न विषयों के पोस्ट ग्रेजुएट टीचर की परीक्षा हुई। दोनो पाली मिलाकर पंजीकृत कुल 4368 परीक्षार्थियों में 1184 अनुपस्थित रहे। अधिकांश परीक्षार्थी गणित, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी विषय की परीक्षा में कुल प्रश्न 125 में पूछे गए उलझाऊ सवालों को लेकर परेशान रहे।
विज्ञापन

एडेड स्कूलों में प्रवक्ता पद के लिए बुधवार को दो पालियों में जनपद के 11 केंद्रों पर हुई। सुबह 9.30 से 11.30 के बीच हुई सुबह की पाली में नागरिक शास्त्र, गणित, संस्कृत व अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा थी। पहली पाली में पंजीकृत 2810 में 2009 उपस्थित एवं 801 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का दौरा भी किया। एसएसबीएल इंटर कॉलेज से पहली पाली की परीक्षा देकर निकले गणित विषय के अमित पांडेय ने बताया कि विषय से सवाल काफी घुमाकर पूछे गए थे। हल करने में समय अधिक लगा। नागरिक शास्त्र विषय के धर्मेंद्र श्रीवास्तव, प्रतिभा जायसवाल ने बताया कि संविधान, संयुक्त राष्ट्र संघ से जो सवाल आए थे, उसे देखकर पहले तो कुछ देर के लिए दिमाग चकरा गया था, समझने के बाद इसे हल किया गया। अर्थशास्त्र विषय के राममनोहर ने बताया कि बेसिक स्तर के ही सवाल थे, लेकिन पूछने का तरीके थोड़ा अलग होने से सवाल उलझाऊ लगे। न्यूमेरिकल के सवाल अधिक रहे। कुल मिलाकर पेपर आसान था। दोपहर 2.30 से अपराह्न 4.30 के मध्य हुई द्वितीय पाली में अंग्रेजी, कृषि, कला, शिक्षाशास्त्र, मिलिट्री साइंस, गृहविज्ञान विषय की परीक्षा में कुल 1558 परीक्षार्थियों में 1175 उपस्थित एवं 383 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनो पालियों में पीजीटी परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। कहीं से कोई गड़बड़ी होने की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें