फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे की वजह से टेंपो पलटा, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे की वजह से टेंपो पलटा, दस घायल
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। घने कोहरे की वजह से सोमवार सुबह करीब पांच बजे डुमरी-देसही मार्ग के हिरंदापुर मोड़ के निकट टेंपो पलट गया। हादसे में कोटेदार के परिवार की तीन महिलाओं समेत 10 लोग घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। टेंपो में 10 महिलाएं सवार थीं। सभी मौनी अमावस्या पर बरहज स्नान करने जा रही थीं।
विज्ञापन

सुबह करीब पांच बजे रुस्तमपुर गांव से निकला टेंपो डुमरी-देसही मार्ग पर पहुंचा था कि घने कोहरे के चलते चालक रास्ता भटक गया। देवरिया की तरफ मोड़ने के बजाय चालक टेंपो लेकर सीधे गड्ढे में चला गया। टेंपो के पलटते ही चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद टेंपो को सीधा किया। टेंपो के नीचे दबकर इसरावती देवी (40), लखपति देवी (55), सरोज देवी (35), श्याम सुंदरी देवी (40), बिंदा देवी (40) और चालक गौतम मिश्रा समेत दस लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से घायलों को सदर अस्पताल भेजवाया। इसरावती देवी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें