फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण : 1,773 किशोरों को लगाई गई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण : 1,773 किशोरों को लगाई गई वैक्सीन
विज्ञापन

देवरिया। जिले में 391 केंद्रों पर लक्ष्य 22 हजार के बदले 11,278 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें किशोर, युवा, बुजुर्गों, 45 वर्ष के ऊपर के लोग शामिल हैं। हेल्थ केयर, फ्रंट लान वर्कर्स तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को प्रिकाशन डोज लगाई गई।
बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के एमसीएच विंग, जिला महिला अस्पताल, न्यू पीएचसी रामनाथ देवरिया, चकियवा, सोमनाथ सहित जिले के विभिन्न केंद्रों पर टीका लगा। इन स्थानों पर वैक्सीन की प्रथम, द्वितीय तथा प्रिकाशन डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 494 लोगों को प्रिकाशन डोज लगाई गई। इसमें चार हेल्थ केयर वर्कर, 237 फ्रंट लाइन वर्कर तथा 60 साल से अधिक उम्र के 253 लोग शामिल रहे। वहीं 1773 किशोर, 706 युवा, 134 बुजुर्गों व 45 वर्ष से अधिक उम्र के 340 लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा 7831 लोगों को द्वितीय डोज लगाई गई। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि जनपद में हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर, चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों तथा 60 वर्ष से अधिक के लोगों, जिन्हें नौ माह पहले वैक्सीन की द्वितीय डोज लग चुकी है, उन्हें प्रिकाशन डोज लगाई जा रही है। वहीं किशोर, युवा, बुजुुर्ग, 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा द्वितीय डोज लगाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें