हाय रे दरिंदगी! उसकी आबरू लुट रही थी, लेकिन वो अभागी चाह भी शोर मचाकर लोगों को मदद के लिए बुला नहीं सकी। कारण, महिला गूंगी थी। इसका लाभ उठाकर चार लोगों ने उससे गैंगरेप किया।
महिला ने आपबीती अपने पति को बताई। महिला का पति भी गूंगा है। घटना के दूसरे दिन पीड़िता के एक रिश्तेदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चार लोगों के विरूद्ध गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
रेवती थाने के एक गांव में गुरुवार की सुबह 28 वर्षीय एक गूंगी महिला शौच करने के लिए गांव से बाहर खेत में गई थी। महिला को अकेले देख चार अज्ञात लोगों ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया और उठाकर एकांत में ले गए।
फिर दरिंदों ने उसके साथ बारी-बारी से मुंह काला किया। इज्जत लूटने के बाद किसी तरह महिला घर वापस पहुंची। घर आने के बाद अपने पति से इशारों में उसने आपबीती सुनाई।
पहले तो सगे संबंधी इस मामले को दबाने का प्रयास किए, लेकिन शुक्रवार को पीड़िता के पति के फूफेरे भाई ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ओंकार सिंह ने स्थिति का जायजा लिया।
एसपी के निर्देश पर पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के विरूद्ध गैंगरेप का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना की चहुओर लोगों द्वारा निंदा किया जा रहा है। पुलिस कप्तान ओंकार सिंह ने बताया कि दरिंदों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।