फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को 90 हजार में बेचा, रोज होता है 'रेप'

Wed, 22 May 2013 12:47 AM IST
फीरोजाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वह रहने वाली है पुणे की। तीन साल पहले मां के साथ फीरोजाबाद आई थी घूमने। आज फीरोजाबाद की बदनाम गली में देह व्यापार करने पर मजबूर है।
विज्ञापन


पुलिस के सामने इसने कहा कि इसे तीन साल पूर्व उसकी मां ने 90 हजार रुपये में बेचा था।

जबकि मां का कहना है कि समधिन का रिश्ता होने के कारण वह पुत्री को उसके पास छोड़कर गई थी। लेकिन समधिन ने पुत्री को देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया।

चाइल्ड लाइन के प्रभारी डा. जफर आलम को तीन दिन पूर्व केशव नगर कासरवाणी पुणे निवासी महिला ने सूचना दी कि उसकी पुत्री से शहर की बदनाम बस्ती में देह व्यापार कराया जा रहा है।

किशोरी की मां अपनी बड़ी पुत्री के साथ मंगलवार को फीरोजाबाद पहुंच गई। चाइल्ड लाइन प्रभारी किशोरी की मां और बहन के साथ सीओ सिटी राजेश चौधरी के पास पहुंचे और घटनाक्रम से अवगत कराया।
विज्ञापन


सीओ सिटी ने बदनाम बस्ती में एक महिला के आवास पर दबिश दी तो वहां से पुणे की किशोरी को बरामद कर लिया। इस दौरान महिला के पुत्र को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

किशोरी का आरोप था कि उसकी मां ने ही तीन वर्ष पूर्व उसे 90 हजार रुपये में महिला की पुत्रवधू को बेचा है। वह उससे गलत कार्य नहीं कराती। अपनी पुत्री के तरह उसका लालन पालन करती है।

जबकि उसकी मां का आरोप है कि महिला की पुत्रवधू उसे जबरन देह व्यापार में धकेल चुकी है और कुछ रोज बाद कलकत्ता लेकर जा रही थी। पुलिस का कहना है कि किशोरी का मेडिकल करा मजिस्ट्रेट के समझ पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस को दिखाया गोदनामा
एक बदनाम बस्ती में निवास करने वाली महिला किशोरी की मौसी की समधिन है। नौ मार्च 2010 को पुणे निवासी महिला अपनी दो पुत्रियों के साथ उपचार के लिए यहां आई थी।

इसके बाद वह अपनी छोटी पुत्री को बस्ती निवासी इस महिला के पास छोड़कर चली गई।

बस्ती निवासी महिला की पुत्रवधू ने बताया कि किशोरी को लेने से पूर्व उसका गोदनामा लिखवाया गया है। गोदनामा को पुलिस के सामने पेश किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें