फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजी से दुष्कर्म करते मिला कलयुगी मामा, धुनाई कर पुलिस को सौंपा

Fri, 22 Apr 2016 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में बागपत कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में मामा और भांजी का पवित्र रिश्ता तार तार हो गया। आरोप है मासूम भाई और बहन की अस्मत उनका अधेड़ मामा लूटता था। एक बार नहीं, अनेकों बार। लोगों को पता चला तो आरोपी की जमकर धुनाई की औ फिर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी शख्स सेना का बर्खास्त कर्मचारी है।
विज्ञापन


कस्बे के व्यक्ति ने बताया राजस्थान निवासी उसका साला पिछले कुछ समय से कस्बे में ही किराए पर अपने परिवार के साथ रहता है। उसके पास उनके बच्चों का आना-जाना है। शनिवार को उसकी आठ वर्षीय बेटी के पेट में दर्द हुआ और उसके पेशाब में खून आया।

जानकारी करने पर बच्ची ने अपनी बड़ी बहन को बताया मामा पिछले काफी समय से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। शुक्रवार को भी आरोपी मामा ने उसकी अस्मत लूटी। इसी तरह उसके दस वर्षीय बेटे ने बताया उसका मामा अपनी पत्नी (मामी) को घर से बाहर भेज देता था। बाद में उसके साथ कुकर्म करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बच्चों का पिता है आरोपी

पिछले करीब एक माह से आरोपी घिनौनी हरकत कर रहा है। इसका पता चलते ही परिजन आक्रोशित हो गए। कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हुए आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। उन्होंने उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। कस्बे के लोगों ने कोतवाली पर पहुंचकर पुलिस से आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की।

कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी लोकेंद्र शर्मा ने बताया पीड़ित के पिता ने आरोपी राजकुमार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कराई। इसके बाद  दोनों भाई-बहन का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी राज कुमार मामले की जांच चल रही है। इसके बाद कार्रवाई होगी।

आरोपी व्यक्ति के दो बेटी और एक बेटा है। तीनों शादीशुदा है। उनके बच्चे भी हो चुके हैं। वह सेना का बर्खास्त कर्मचारी है। आरोपी ने कहा उस पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से गलत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें