फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर इशांत शर्मा परिवार के साथ पहुंचे सारनाथ, सेल्फी व ऑटोग्राफ लेने की मची होड़

Sun, 03 Nov 2019 03:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सारनाथ पहुंचे इशांत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी में रविवार को सपरिवार भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा भगवान बुद्ध के प्रथम धर्म उपदेश स्थली पहुंचकर पुरातात्विक खंडहर परिसर व संग्रहालय घूमे। रविवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे जैसे ही इशांत शर्मा सारनाथ स्थित संग्रहालय पहुंचे तो संग्रहालय के प्रवेश द्वार पर पुरातत्विक नितेश सक्सेना ने उनका स्वागत व अभिनंदन किया।
विज्ञापन


अपने चहेते खिलाड़ी को देख लोगों ने ईशांत शर्मा को घेर लिया और सेल्फी व ऑटोग्राफ लेने की होड़ मच गई। इशांत शर्मा परिवार सहित संग्रहालय में रखे राष्ट्रीय स्तंभ को देख कह उठे कि अभी तक इसे सरकारी दस्तावेजों पर ही देख रहा था लेकिन आज सामने से देखने का मौका मिला है।

लगभग 30 मिनट संग्रहालय में बिताने के बाद जैसे इशांत शर्मा पैदल पुरातात्विक खंडार परिसर प्रवेश द्वार की तरफ बढ़े अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देखने के लिए लोगों का भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं इशांत शर्मा विनम्रता से सबसे मिलते नजर आए।
विज्ञापन


पुरातात्विक खंडहर परिसर में भ्रमण पर आए प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को इकट्ठा देख क्रिकेटर ईशान शर्मा उनके बीच जाकर बातचीत करने लगे वहीं विद्यार्थियों संग फोटो भी खिंचवाई। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। लगभग 1:30 पर इशांत शर्मा सारनाथ से शहर के लिए निकल गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें