फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्स शुरू हुए नहीं, तीन बार घटा डाली फीस!

Wed, 26 Jun 2013 07:30 PM IST
लखनऊ/इंटरनेटडेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय ने अपने कुछ नए कोर्सेस की फीस कम करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि छात्रों को रिझाने के लिए प्रबंधन को ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ये कोर्सेज हैं शामिल
एमफिल मास कम्यूनिकेशन, एमटेक इन एनर्जी एंड एनवॉयरमेंट, एमटेक इन नैनो अपटोइलेक्ट्रॉनिक्स, एमएससी इन पॉलीमर केमिस्ट्री की फीस कम करने के अलावा एमबीए के 5 कोर्सेज और बीटेक के 6 कोर्सेज की फीस में भी कटौती की गई है।

सभी कोर्स इसी सत्र से पढ़ाए जाएंगे
वैसे यह जानना भी कम दिलचस्प्ा नहीं कि जिन कोर्सेज की फीस कम की गई है वह इसी सत्र से शुरू किए जाएंगे। खास बात यह है कि इन कोर्सेज की फीस को लेकर शुरू से ही असमंजस की स्थिति बनी रही जिसका नतीजा यह रहा कि इनमें से कुछ कोर्सेज की फीस कई बार कम करनी पड़ी। इसमें एमए इन फाइनेंशियल साइंसेज, मास कम्यूनिकेशन जैसे कोर्स शामिल हैं।
विज्ञापन


क्या है नई फीस
एमफिल मास कम्यूनिकेशन की पहले फीस 45000 थी लेकिन अब 20000 कर दी गई है। एमटेक इन एनर्जी एंड एनवॉयरमेंट की फीस 70000 थी जो 30000 कर दी गई है। एमटेक इन नैनो अपटोइलेक्ट्रॉनिक्स की फीस 1 लाख से घटाकर 70000, वहीं एमएससी इन पॉलीमर केमिस्ट्री की भी फीस 1 लाख की जगह 30000 कर दी गई है। एमबीए के 5 कोर्सेज की भी फीस में जहां 50000 की कटौती की गई है वहीं बीटेक के 6 कोर्सेज की फीस में 30000 की कमी की गई है।

क्या कहते हैं को-ऑर्डिनेटर
विश्वविद्यालय के न्यू कोर्सेज के को-ऑर्डिनेटर रामचंद्रा का कहना है कि दूसरे संस्थानों में इन कोर्सेज की फीस बहुत कम है, जिसके मद्देनजर विश्वविद्यालय को यह फैसला लेना पड़ा रहा है।
विज्ञापन


उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कुछ अन्य कोर्सेज की फीस कम की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें