फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में महिलाओं ने मनाया तीज उत्सव

विज्ञापन
फोटो-2- पुलिस लाइन में पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चों ने हरितालिका तीज पर मेंहदी लगाई। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पुलिस लाइन में तीज उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें मेहंदी, राखी बनाने के साथ ही पूजा थाली प्रतियोगिता हुई। महिलाओं और युवतियों ने आधुनिक तरीके से अपने-अपने हाथों में मेहंदी रचाया व रक्षाबंधन के लिए एक से बढ़कर एक राखियां बनाई। पूजा थाली प्रतियोगिता सुंदर थालियां सजाईं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में गुरुवार को मनाए गए तीज उत्सव में पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की पत्नियों और बेटियों ने अपने-अपने हाथों में आधुनिक डिजाइन के साथ ही परंपरागत मेहंदी रचाई। साथ ही रक्षाबंधन के लिए अपने हाथों से राखियां बनाई।
पूजा थाली प्रतियोगिता में पूजा सामग्री की सभी वस्तु सहित अन्य सामग्री रखी रही। सुनीता, रेखा और मोनिका ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य शिक्षा और जागरूकता के कार्यक्रमों का आयोजन कर जागरूकता लाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें