फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत, परिजनों में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। थाना क्षेत्र के बराह गांव में पारिवारिक कलह के चलते ट्रेन के आगे कूदी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इस मौत के लिए जिम्मेदार युवक पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

बिजिया उर्फ चिलैहया के पति उमेश कुमार ने बताया कि रविवार को उसकी पत्नी का घर में घरेलू मामले को लेकर विवाद हुआ था। जिससे नाराज होकर वह रेल पटरी की ओर भागी और ट्रेन की चपेट में आई थी। जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार को जब शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो मृतका के परिजनों ने बताया कि महिला की मौत के लिए गांव का एक युवक जिम्मेदार है। थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम पहुंची और बताया कि किसी के भी खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें