फोटो- 9- बरगढ़ के दंगल में कुश्ती के पूर्व एक दूसरे से हाथ मिलाते पहलवान। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। बरगढ़ कस्बे में तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें दंगल का आयोजन भी किया गया। कई प्रदेशों के पहलवानों ने कुश्ती में एक दुसरे को पटकनी दी। दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहित किया।
बरगढ़ कस्बे में तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें सोमवार को दंगल का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सांसद आरके सिंह पटेल व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने किया। दंगल में राजस्थान के पहलवान ज्वाला सिंह ने प्रयागराज के पहलवान करन सिंह को हराया, पंजाब के पहलवान गूंगा सिंह ने कौशांबी के पहलवान हीरालाल को हराया, रीवा के पहलवान राजेश सिंह ने वाराणसी के पहलवान उमेश कुमार को हराया।
महोबा के पहलवान राजू ने प्रतापगढ़ के पहलवान सुनील को हराया। कुश्ती में स्थानीय पहलवानों ने दांवपेच दिखाए। बरगढ़ के ग्राम प्रधान शैलेश शुक्ला ने बताया कि रामलीला के समापन अवसर पर तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें दंगल भी कराया गया है।
कार्यक्रम में भाजपा नेता नेता नरेंद्र सिंह पटेल, शक्ति प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह, पंकज अग्रवाल, सौरभ, जिला मंत्री पप्पू पाल व विनीत शुक्ला देवेश शुक्ला, पूरन द्विवेदी, भारत भूषण, दीपक मौर्या मौजूद रहे।