फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बुखार से महिला की मौत, आठ मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। गर्मी के चलते जिला अस्पताल में बुखार, पेट-दर्द और डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। रविवार को बुखार महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

कानपुर जिले के मंगलपुर के गोसांई पुरवा निवासी रामप्रताप ने बताया कि उसकी पत्नी नथिया (25) 15 दिनों से बीमार थी। इस कारण उसे मायके चित्रकूट जिले के अहिरनपुरवा शुक्रवार को छोड़ गया था। रविवार की सुबह तेज बुखार आने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजन शव अंतिम संस्कार करने के लिए अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

उधर, कहेटा माफी निवासी गीता (35), मुस्लिम पुरवा निवासी जुबैदा बेगम (65), मानिकपुर निवासी राकेश का पांच वर्षीय पुत्री आर्यन, सिद्धपुर निवासी पूजा (34), चुनहा पुरवा निवासी मनीष की 13 वर्षीय पुत्री जान्हवी, बल्दाऊगंज निवासी ओमप्रकाश (27), दुबारी निवासी अंकुश (22) व सपहा निवासी रामस्वरूप के 14 वर्षीय पुत्र मयंक को उल्टी दस्त व बुखार के चलते भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें