फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पीएम मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए रामभद्राचार्य, कहा- मंथरा के वंशजों ने BJP को वोट नहीं दिया

Sun, 09 Jun 2024 10:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि मंथरा के वंशजों ने भाजपा को वोट नहीं दिया। बोले कि विपक्षी दल खिसियानी बिल्ली, खंभा नोचे कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं।
विज्ञापन
रामभद्राचार्य महराज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुलसीपीठ के जगद्गुरु रामभद्राचार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इसके पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मंथरा के वंशजों ने भाजपा को वोट नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे पांच साल तक सरकार चलाएंगे। देश की अच्छी तरह से सेवा करेंगे। विपक्षी दल खिसियानी बिल्ली, खंभा नोचे कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं।

विज्ञापन


रामभद्राचार्य को प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण मिला था। वह उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके पहले जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि अगले आम चुनावों में फिर से भाजपा की सरकार आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें