फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
फोटो=6- घटना के बाद गमगीन बैठे परिजन। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई।
विज्ञापन

मऊ थाना क्षेत्र के छिवलहा गांव निवासी मंटोरिया देवी (60) पत्नी स्व. समयलाल शनिवार की देर शाम को शौच क्रिया कर घर आ रहीं थी। हाईवे पार करते समय मुख्यालय की ओर से आ रही बाइक की टक्कर से घायल हो गईं। हादसे के बाद बाइक सवार युवक भी सड़क पर गिरे लेकिन इसके बाद बाइक लेकर भाग निकले। लहूलुहान महिला को परिजन सीएचसी ले गए। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ परिजनों ने तहरीर दी है। उसके तीन पुत्र, दो पुत्रियां हैं। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें