फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से महिला की मौत, सर्द हवाओं के बीच बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। ठंड और कोहरे का असर बुधवार को भी रहा। पहाड़ी क्षेत्र की एक महिला को मंगलवार रात ठंड लग गई। परिजन जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को भी रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही और सर्द हवाएं चलीं।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के परसौंजा निवासी कुसुमा (50) पत्नी मूरत की मंगलवार रात तबियत बिगड़ गई। बेटा रिंकू जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। रिंकू ने बताया कि मां को ठंड लग गई थी। इससे उन्हें बुखार आ रहा था। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
उधर, बुधवार को भी दिन भर बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। प्रशासन ने चौराहों, रेलवे स्टेशन व सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए हैं। मऊ, बरगढ़, मानिकपुर व पहाड़ी में अभी तक अलाव नहीं जलवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें