फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: शराब पी रहे युवक को मना किया तो चली कुल्हाड़ी

Sun, 30 Jun 2024 10:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दूसरे के चबूतरे पर बैठकर शराब पी रहे युवक को मना करने पर पूरे परिवार ने हमला कर दिया। इस पर दोनों पक्षों के बीच कुल्हाड़ी, लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में एक पक्ष से पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मझींवा गांव निवासी वीर बहादुर सिंह (40) का पुत्र सत्यम सिंह (20) एक साथी के साथ शनिवार की रात गांव के ही बउवा सिंह के चबूतरे पर बैठकर शराब पी रहा था। बउवा ने उन्हें मना किया तो सत्यम से विवाद हो गया। कुछ देर बाद वीर बहादुर सिंह, सत्यम, संजय सिंह (48), विजय (18), शिवा (14) उलाहना लेकर बउवा सिंह के घर पहुंच गए।
बउवा सिंह भी रिश्तेदारों के साथ निकल आया। दोनों पक्षों में कुल्हाड़ी, लाठी-डंडे चल गए। इससे वीर बहादुर समेत पांचों को गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल में भर्ती वीर बहादुर सिंह ने बताया कि उनकी बउवा सिंह से रंजिश है। वर्ष 1997 में उनके भाई मंगल सिंह की हत्या बउवा सिंह पक्ष ने किया था।
विज्ञापन

उधर, बबेरू कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के घर के बाहर शराब पीने को लेकर विवाद हुआ है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें