फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे रपटे पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो- 7- पानी भरे रपटे में प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट/भरतकूप। भरतकूप क्षेत्र के हजारों लोग जान जोखिम में डाल कर रपटे को पार करते हैं। पिछले तीन साल से स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

भरतकूप से सीधे कांलिजर किला पर्यटन स्थल को जोड़ने वाले मार्ग में बना रपटा बारिश व आम दिनों में पानी से भरा रहता है। जिससे वह टूटने की कगार पर है। रसिन में बाण गंगा नदी पर बांध होने से समस्या बनी हुई है। बावजूद इसके आज तक प्रशासन ने ध्यान नही दिया। बरसात के दिनों में बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो जाता है। जिला प्रशासन हर साल ट्रैक्टर ट्राली लगवा कर लोगों को आवागमन सुलभ कराता है।
विज्ञापन

भरतीय आजाद मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक पांडेय के नेतृत्व व जिला उपाध्यक्ष रविकांत पाण्डेय के निर्देशन पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र भेज कर जल्द स्थानीय समस्या के समाधान की मांग की है। इस मौके पर परशुराम, आयुष्मान सिंह, बुद्धराज पटेल, अंकुल पांडेय, विष्णुदत्त पांडेय, मिथलेश, मनोज, विपिन, गुलशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें