फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग, चचेरे भाई घायल

विज्ञापन
फोटो-8- गोली लगने से घायल युवक - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना अंतर्गत ग्राम दरसेंडा गांव में बृहस्पतिवार देर रात ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। चचेरे भाइयों को गोली लगी और दोनों के जमीन पर गिरते ही आरोपी भाग निकले। फायरिंग से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर रात को ही पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल मौके पर पहुंचे। शीघ्र आरोपियों के गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दरसेंडा निवासी विजय द्विवेदी पुत्र जगदीश ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात परिजन घर के चबूतरे में बैठे थे। तभी गांव के ही निर्मल, अशोक, रोहित मिश्रा शराब के नशे मे धुत हाथों मे असलहा लिए आए और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। मना करने पर फायरिंग शुरू कर दी। जिससे अनिल द्विवेदी पुत्र जगदीश व राजेंद्र द्विवेदी पुत्र राजनारायन को पेट व कंधे के पास गोली लगी। इधर पूरे गांव में छह फायर होने से दहशत फैल गई। दो युवकों के गोली लगते ही उनके परिजनों में चीख पुकार मच गई। उन्होंने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी भाग निकले।
इस घटना के पीछे ग्रामीणों ने बताया कि देानों परिवार के बीच पुरानी रंजिश है। यह भी बताया गया कि बृहस्पतिवार की शाम को एक परचून की दुकान पर दोनों पक्ष के युवकों से कहा सुनी हुई थी। इसके बाद रात को असलहे लेकर अशोक मिश्रा आदि आए और फायरिंग कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील चंद्र शर्मा ने मौके पर पहुंच कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। जहां हालत गंभीर होने के चलते दोनों को प्रयागराज रेफर किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी अशोक मिश्रा, निर्मल, पहलवान व गौरीशंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें