फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की वैशाली ने हरिद्वार की रूपाली को दिखाए दिन में तारे

विज्ञापन
फोटो-8- लोहदा गांव में पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ कराते सांसद आरके सिंह पटेल । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट) बाल केसरी देवी मंदिर प्रांगण लोहदा में बृहस्पतिवार को दंगल का आयोजन हुआ। सांसद आरके सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे और आयोजक भाजपा नेता जगदीश प्रसाद गौतम ने पहलवान उमाशंकर और अंकुश का हाथ मिलवाकर कुश्ती प्रारंभ कराई। महिला कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। दूरदराज से आए पहलवानों ने प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

दंगल में उमाशंकर, अंकुश, शिवचरण ,अमित, शिवकरण, मंजूर, राममिलन, बुधराज, विनोद, दिलीप, चुनकाई लोहदा, रामलाल, राजेश, देवराज, ओंकार, राकेश, शिवकरण, गुड्डू, रामबाबू, बाबूराम, लव कुश, मेघराज के बीच कुश्ती रोमांचक रही। महिलाओं की कुश्ती अंशू (गाजियाबाद) और पूनम (हरियाणा) के बीच हुई। इसमें पूनम जीतीं। वैशाली (दिल्ली) और रूपाली (हरिद्वार) के बीच मुकाबले में वैशाली ने बाजी मारी।
कुश्ती देखने के लिए हजारों ग्रामीण मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका अमृतलाल यादव, देव कुमार पांडेय, नानकाई पहलवान मरका ने किया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, धीरेंद्र सिंह ,बृजेश पांडेय, दिनेश तिवारी, रामबाबू शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें