मानिकपुर (चित्रकूट)। ट्रेन से गिरकर अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों की मौत हो गई। एक की पहचान बिहार के जिला बेगूसराय के थाना बरौनी के बरियाही निवासी के रूप में हुई, जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो सकी है।
जीआरपी प्रभारी दिलीप मिश्रा ने बताया कि जानकारी के अनुसार बरियाही निवासी 27 वर्षीय आशुतोष कुमार बीना से अपने गांव जा रहा था। वह ट्रेन के गेट में बैठकर सफर कर रहा था। मारकुंडी स्टेशन के पास उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गया।
दूसरी घटना कटैया डांडी रेलवे स्टेशन के पास की है। रेलवे कर्मचारियों ने जीआरपी को सूचना दी कि एक शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है। पुलिस को उसके पास कोई कागजात नहीं मिले हैं। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। (संवाद)