फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: भाई की डांट पर दो बहनों ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। नांदिन कुर्मियान में भाई की डांट से आहत दो बहनों ने कुएं में कूदकर जान दे दी। सूचना पर अपर एसपी समेत पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद शव निकाले गए।
विज्ञापन

राजापुर थाना क्षेत्र के नांदिन कुर्मियान निवासी ज्ञानसिंह ने बताया कि उनकी बेटियां सोमवती सिंह (23) और अनामिका उर्फ खुशबू सिंह (18) शनिवार की सुबह लगभग चार बजे से लापता थीं। भाई दीपक सिंह ने राजापुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पिता ने बताया कि गांव के अजय सिंह के यहां रामचरित मानस का पाठ चल रहा था। शनिवार की सुबह तकरीबन चार बजे बेटा अजय वहां से आया तो देखा दोनों बहनें जग रही थीं। इस पर उन्हें डांटते हुए सोने के लिए कहा और अपने कमरे में चला गया। भाई की डांट से आहत दोनों बहनें घर से चुपचाप निकल गईं।
विज्ञापन

रविवार की सुबह कुछ लोगों ने गांव के कुएं में उतराते हुए दो शव देखे। इससे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ निष्ठा उपाध्याय, थाना प्रभारी मनोज कुमार, क्राइम इंस्पेक्टर विनोद कुमार, पहाड़ी थाना प्रभारी श्याम प्रताप पटेल, सरधुआ थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी, अंजनी कुमार सिंह के साथ पुलिस फोर्स और दमकल विभाग के जवान लेकर पहुंचे।
कई घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शव निकाला गया। परिजनों ने शवों की शिनाख्त की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी की है। पुलिस मामले ीक जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें