फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन की मंशानुरूप अंडरलोड चलें वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। चित्रकूट गिट्टी मौरंग ट्रक आपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन ने पक्षपात पूर्ण कार्रवाई करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन ने सीएम को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी व खनिज अधिकारी को सौंपा है।
विज्ञापन

बुधवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजय मिश्रा की अगुवाई में कई ट्रक मालिक ने कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि शासन की मंशानुरूप अंडरलोड एमएम 11 के साथ लोडिंग हो। क्रेशर एवं बालू डंप से वाहन एमएम 11 सहित परिवहन सुनिश्चित किया जाए। भरतकूप, बदौसा, बरगढ़, राजापुर में खनिज जांच केंद्र गठित करें। कैमरा एवं समुचित जांच की व्यवस्था कराएं। सचल टीम गुजरने वाले वाहनों की जांच करे। खनिज न्यास के खर्च से खनिज समिति द्वारा जो प्रस्ताव पूर्व में पास है जिसमें पूर्व सैनिकों से वाहन की जांच की जानी है उसे त्वरित पूरा किया जाए। मप्र के सतना जिले से ओवरलोड गाड़ियों की नो इंट्री खुलने का समय बेड़ीपुलिया की नो इंट्री के बाद रात नौ बजे किया जाए। मप्र से आने वाले ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगे। नो इंट्री का समय बढ़े या अन्य कोई मार्ग सुगम किया जाए। वाहन स्वामियों के लिए एक नियम लागू होना चाहिए। चेताया कि मांगें पूरी होने पर आगामी 24 अगस्त को समय 11 बजे से पुरानी कोतवाली के बाहर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें