चित्रकूट। वाल्मीकि आश्रम लालापुर के महंत भरतदास ने धर्मनगरी की सरयू नदी के स्थान को अतिक्रमण मुक्त करा सीमांकन कराने व वाल्मीकि आश्रम के पास से बहने वाली नदी तमसा की सफाई कराने व को लेकर केंद्र सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है।
जिसमें कहा कि चित्रकूट तीर्थ स्थल की सरयू नदी की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाय। इस नदी के उद्गम स्थल कामदगिरी परिक्रमा मार्ग से लेकर रामघाट तक सीमांकन नदी का कराया जाये। वही वाल्मीकि आश्रम के पास से बहने वाली तमसा नदी का प्रवाह राजापुर कस्बे तक होता है। जिसकी सफाई हो। इसी तरह से चित्रकूट तीर्थस्थल की मंदाकिनी नदी की नमामि गंगे योजना के तहत सफाई हो। नालों के पानी को नदी में डालने से रोका जाए। सरयू नदी की जमीन पर अतिक्रमण करने की शिकायत को लेकर मध्यप्रदेश सरकार को भी पत्र लिखकर अवगत कराया था। जिस पर अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सरयू नदी के सीमांकन कराया जाए।