फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोखो प्रतियोगिता में पूरबपताई व मनकुंवार विजेता

विज्ञापन
मऊ संकुल में कब्बडी प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। खेलकूद प्रतियोगिताओं में परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने उम्दा प्रदर्शन किया। इस दौरानकबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में टिकरा व बालिका वर्ग में पूरबपताई
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता गढ़वा परानू बाबा में मुख्य अतिथि रामानुज त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
बुधवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने 50 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र, छात्राओं ने दौड़, कबड्डी, खो खो, लंबीकूद, डिसकस थ्रो समेत कई प्रतियोगिताओं में हुनर दिखाया। खोखो बालक में पूरब पताई विजेता, बालिका खोखो में मनकुंवार विजेता, कबड्डी में बालक और बालिका वर्ग में मनकुंवार की टीम विजयी रही। 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में किशन मनकुंवार प्रथम, दीपांशु पूरब पताई द्वितीय, सौ मीटर में अनिल बेलहा प्रथम, दो सौ मीटर में शैलेश परदवा प्रथम, लंबीकूद में दिलीप टिकरा प्रथम, अमित पूरब पताई द्वितीय स्थान मिला। जूनियर बालक वर्ग में सौ मीटर दौड़ में राहुल पाल बेलहा, बालिका में नेहा, गोला फेंक में किशन टिकरा, अनामिका बरहा कोटरा, डिसकस थ्रो में किशन, बालिका वर्ग में अनामिका प्रथम रहे। खो-खो बालक वर्ग में बेलहा, बालिका वर्ग में मनकुंवार, कबड्डी बालक वर्ग में टिकरा, बालिका वर्ग में पूरबपताई टीम विजेता रही। इस मौके पर संकुल पूरब पताई के शिक्षक छविलाल, जागो प्रसाद, रामप्रताप, कैलाश सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, राजबली, वेद प्रकाश सोनी, रजनीश, कैलाश सिंह, सुशील विश्वकर्मा, बृजेश सिंह, राजेश कुमार व अंकिता आदि शिक्षक मौजूद रहे। संचालन अशोक वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें