फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की पांच बाइक समेत तीन को दबोचा

विज्ञापन
-मऊ थाने में खड़े पकड़े गये बाइक चोर। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट/मऊ। कोतवाली समेत दो थानों की पुलिस ने चोरी की आठ बाइकों समेत तीन चोरों को दबोचा है। इन आरोपियों में एक डाकू राधे का भांजा भी है। बाइक चोर जिले की बाइक चोरी कर फतेहपुर, प्रयागराज व मप्र के जिलों में बेचते थे।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्यालय के एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि कोतवाली कर्वी के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में एसआई चंद्रमणि पांडेय व मऊ थाना प्रभारी निरीक्षक गुलाब त्रिपाठी के नेतृत्व में एसआई गोपालचंद्र कनौजिया ने टीम के साथ राजापुर के समीप तालाब के पास से तीन बाइकों में रैपुरा थाना क्षेत्र के उड़की माफी गांव के राजुल सिंह व विक्रम सिंह और खंडेहा मजरा लबेद निवासी धीरेंद्र सिंह को दबोचा है। इनमें एक जेल में बंद डाकू राधे का भांजा भी है। पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने पांच बाइकें बरामद की है। बाइक चोरों ने प्रयागराज के अलावा चित्रकूट, मानिकपुर व सीएमओ कार्यालय से बाइक चुराई थी। पुलिस टीम में दरोगा कन्हैया बक्श सिंह, सिपाही अरविंद मौर्या, विकास यादव, इंदल कुमार, अंकित कुमार तिवारी, शिवम मिश्रा रहे।
नौ मोबाइल समेत चोर पकड़ा
सर्विलांस टीम ने लोढ़वारा मोड़ के समीप से मोबाइल चोर शारदा प्रसाद उर्फ लल्लू उपाध्याय निवासी बूढ़ा सेमरवार को नौ मोबाइलों के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग एक लाख रुपये हैं। पुलिस टीम में सिपाही धीरेंद्र यादव, सतीश कनौजिया, सर्विलांस टीम के जितेंद्र कुमार, आशीष कुमार व रोहित सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें