फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकू गौरी को मारने वाली टीम को मिलेंगे 27 लाख

विज्ञापन
31 अक्टूबर को अमर उजाला में छपी खबर की पीडीएफ। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। साढ़े पांच लाख रुपये के इनामी डाकू गौरी यादव को मार गिराने वाले पुलिस अधिकारियों व कार्मिकों को प्रदेश गृह विभाग तीन तीन लाख रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। जिसमें दो अपर पुलिस महानिदेशक समेत कुल नौ पुलिसकर्मी शामिल हैं जिन्हें कुल 27 लाख रुपये पुरस्कार में मिलेंगे। गौरतलब है कि कुख्यात डाकू को चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत माडो बांध के पास एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया था।
विज्ञापन

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने डीजीपी (गृह) को लिखे पत्र में कुख्यात डाकू गौरी यादव उर्फ उदयभान निवासी बेलहरी चित्रकूट को जिन पुलिस अधिकारियों ने मुठभेड कर मार गिराया है। उन सभी को नगद तीन तीन लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाए। इस डाकू की दहशतयूपी एमपी के कई थाना क्षेत्रों में थी। गौरतलब है कि 30 अक्टूबर को तड़के एसटीएफ की टीम ने बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के माडोबंाध के पास मुठभेड़ में मार गिराया था।
इस टीम में अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश एसटीएफ, निरीक्षक जयप्रकाश राय, उप निरीक्षक अमित तिवारी, उप निरीक्षक संतोष सिंह, मुख्य आरक्षी राजकुमार शुक्ला, आरक्षी शिवानंद शुक्ला, कमांडो विनोद कुमार सिंह व कमांडो अस्तभान यादव शामिल हैं जिन्हें कुल 27 लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें