जिला जेल का निरीक्षण कर बाहर निकलते डीएम एसपी के साथ अन्य अधिकारी। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। बंदियों को लॉकप में ही भोजन दिए जाने के निर्देश डीएम व एसपी ने दिए हैं।
शनिवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। जिसमें मेटल डिटेक्शन, पोल मेटल डिटेक्शन तथा हवालात, कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरा का संचालन का जायजा लिया। इसके बाद बैरक में कैदियों से स्वास्थ्य, साफ सफाई, पानी, शौचालय, भोजन की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। पृथक वास, महिला बैरक, भोजनालय कक्ष का निरीक्षण किया। जिला कारागार में सैनिटाइजेशन भी कराएं। सीसीटीवी कैमरे संचालित रहे। प्रकाश व्यवस्था सुचारू रूप से हो। कहीं पर कोई समस्या नहीं होना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम पूजा यादव, एएसडीएम आकांक्षा सिंह, सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय, जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर, उप कारापाल आलोक कुमार, पीयूष पांडेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी वीरेंद्र त्रिपाठी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. आशीष कंकोरिया आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।