फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन को गांव-गांव में किया जाएगा मजबूत

विज्ञापन
बैठक में संबोधन करते अपना दल एस के बुंदेलखंड प्रभारी कालका प्रसाद पटेल। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। अपना दल (एस) की बैठक शहर के पिपरावल पुल के पास स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। जिसमें आगामी विधान सभा के चुनाव व पार्टी के संगठन को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

शनिवार को बैठक के पहले सभी कार्यकर्ताओं ने सांसद अनुप्रिया पटेल के फिर से मंत्री बनने पर खुशी जताई। इसके बाद बुंदेलखंड प्रभारी/प्रदेश उपाध्यक्ष कालका प्रसाद पटेल ने बूथों में संगठन को मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि गांवों में अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाएं।
सह प्रभारी हरिशरण खेंगर ने कहा कि गांव में चौपाल लगाकर गरीबों की समस्या को सुनें। जिला अध्यक्ष रामसिया पटेल ने कहा कि सभी वर्गों के हित के लिए पार्टी कार्य करती है। इस मौके पर प्रदेश सचिव केशव प्रसाद पटेल, जिलाध्यक्ष रामसिया पटेल फौजी, हेमराज सिंह, वीर कुमार वर्मा, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, नाथू राम, राजभवन पटेल, रूद्र प्रताप, निर्मला द्विवेदी, मीरा देवी, ममता देवी, ज्योत्सना वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें