चित्रकूट। शहर से सटे पुरवा तरौंहा गांव के मैदान में चल रहे मां कालिका देवी क्रिकेट चैलेंज प्रतियोगिता का फाइनल मैच बदौसा और बरवारा के बीच खेला गया। बदौसा की टीम बरवारा को रोचक मुकाबले में हराकर टूर्नामेंट की विजेता बनी।
फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बरवरा की टीम 18.1 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। विजय ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। 117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे बदौसा टीम के बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत की, लेकिन पांच ओवर बाद बरवारा के गेंदबाजों ने बल्लेबाजों पर अंकुश लगा दिया।
निरंतर अंतराल पर बदौसा के विकेट गिरे, लेकिन बाद के बल्लेबाजों की बदौलत टीम ने 18.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर दो विकेट से मैच जीत लिया। मानवेंद्र सिंह को मैन ऑफ द सिरीज का पुरस्कार मिला।
इससे पूर्व रामकृपा इन के प्रबंधक व समाजसेवी कुणाल सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर टास कराया। रामकरण त्रिपाठी, मोहनलाल वर्मा, सुभाष चंद्र, डॉ. राजकिशोर त्रिवेदी, गोरेलाल, मनोज मिश्रा, गोपाल मिश्रा, गौरव मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी, पवन मिश्रा, ललित त्रिपाठी, राजोल मिश्रा, राजेंद्र द्विवेदी, दशरथ, इब्रान हसन, फूलचंद्र, अलोपी, क ल्लू, पुनीत व शिवभवन भी मौजूद रहे।